महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में भिड़ेंगी दिल्ली और बेंगलुरु,


Delhi: महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) के एलिमिनेटर मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. डल्ब्यूपीएल के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा, जिसने पॉइंट्स टेबल में टॉप का स्थान हासिल कर डायरेक्ट फाइनल में एंट्री ली थी.दूसरे संस्करण की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. 2024 में टीम ने दिल्ली को हराकर अपना पहला खिताब जीता था. इस संस्करण में आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में टॉप का स्थान हासिल किया और सीधे प्रवेश किया. टीम ने 8 में से 6 मैच जीते थे. 2 में से एक मैच आरसीबी दिल्ली के खिलाफ ही हारी थी, जो इस सीजन तीसरे पायदान पर रही.

दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण (2023) में फाइनल तक पहुंची, उसके बाद हर संस्करण में दिल्ली ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई. अब दिल्ली अपने पहले खिताब के लिए आरसीबी से भिड़ेगी. जानिए ये मैच कब और कहां खेला जाएगा, इसका लाइव प्रसारण कहां होगा.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल गुरुवार, 5 फरवरी को होगा.महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा. 7 बजे टॉस होगा.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.



