रक्षाबंधन के दिन से लापता दीपक का अबतक पता नहीं

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : रक्षाबंधन के दिन 31 अगस्त से लापता आदित्यपुर दिंदली बस्ती का रहनेवाला दीपक दास (18) का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है. उसके लापता होने के बाद से परिवार के लोग खासा परेशान हैं. परिजन इसको लेकर थाने पर भी शिकायत कर चुके हैं. पुलिस पूरे मामले को देख रही है. दीपक के लापता होने के बाद घर पर किसी ने फोन कर बताया कि उसे थाना प्रभारी ने उठाया है. थोड़ी देर बाद फिर से फोन आता है कि थाना प्रभारी ने छोड़ दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कहीं अज्ञात व्यक्ति का तो हाथ नहीं

दीपक के लापता होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से दो बार फोन कर बताया गया था कि दीपक को थाना प्रभारी ने पूछताछ के लिए उठा लिया है. इसके बाद फिर फोन आता है कि उसे छोड़ दिया गया है. आखीर वह कौन है अज्ञात व्यक्ति जो इस तरह की जानकारी दे रहा था.

Advertisements
See also  होली के दिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का OPD बंद, आपात सेवाएं जारी रहेंगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed