पुरनापानी गांव में घर में मिली लाश


बहरागोड़ा :- बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पुरनापानी पंचायत अंतर्गत पुरनापानी गांव के कदमडीहा टोला में बड़ो सोमाय टुडू की पत्नी मायनो टुडू उर्फ दुखनी टुडू 28 वर्ष की गुरुवार को घर में लाश मिला। सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और हत्या की आशंका जाहिर की। चाकुलिया के जिला परिषद के सदस्य शिवचरण हांसदा ने इसकी सूचना बहरागोड़ा थाना को दी। जानकारी के मुताबिक दुखनी टुडू का मायका चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के बनकाटी गांव में है। उसकी दो संतान है।। दुखनी का उसके पति के साथ विगत रात झगड़ा हुआ था। उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है, इस पर सस्पेंस है। मृतका के चचेरे भाई रमेश हांसदा ने बताया कि दुखनी की गला दबाकर हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान हैं और गला पर भी दबाने का निशान है। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया था। जब वे वहां पहुंचे तो शव खटिया पर पड़ा था। मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायके वालों ने घटना की जानकारी बहरागोड़ा पुलिस को दी। बहरागोड़ा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बाबुलाल दुबे अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा शव को अपने कब्जे में लेकर बहरागोड़ा सीएचसी में लाकर रखा। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।


