झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात


Jharkhand : आज पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सम्मेलन द्वारा निकट भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन की गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक श्री सरयू राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव श्री विनोद जैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल, महासचिव श्री प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव श्री आकाश शाह, सचिव श्री महेश छापोलिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।




