आईएसी-2025 हेतु समन्वय बैठक एनआइटी जमशेदपुर में आयोजित

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : एनआइटी जमशेदपुर में निकटवर्ती संस्थानों के साथ 3rd Innovation, Incubation & Acceleration Conclave (IAC-2025) की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक समन्वय बैठक आयोजित की गई.
प्रो. अमरेश कुमार, निदेशक, TBE ने बताया कि देशभर से 50 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं तथा रिक्रूटर्स के लिए स्थान आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
प्रो. सतीश कुमार, डीन (R&C) ने मॉडल प्रतियोगिता को मिल रहे उत्साहपूर्ण प्रतिसाद का उल्लेख करते हुए उद्योग–अकादमिक सहयोग को वास्तविक समस्याओं के समाधान और छात्रों को पेटेंटिंग प्रक्रिया से अवगत कराने में उपयोगी बताया.
डॉ. एम. हसन ने जानकारी दी कि टेक्निकल बिज़नेस इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा 10 चयनित समूहों को तीन वर्षों तक तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिसमें ₹50 लाख तक की अनुदान राशि शामिल हैं.
डॉ. दिनेश ने बताया कि कई स्कूलों और कॉलेजों से छात्र मॉडल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कर रहे हैं और विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों के लिए प्रमाणपत्र रखे गए हैं. डॉ. तुषार बनर्जी ने बताया कि IIT खड़गपुर, IIT (ISM) धनबाद, VNIT नागपुर और NIT मिजोरम शैक्षणिक साझेदार हैं तथा प्रदर्शनी हेतु स्थान आवंटन की तैयारी जारी है. डॉ. रश्मि सिन्हा ने सम्मेलन में एक विशेष महिला उद्यमिता सत्र आयोजित किए जाने की घोषणा की. बैठक में Arka Jain University, Netaji Subhash University, RVS College of Engineering & Technology, Government Polytechnic Adityapur, BACET Jamshedpur और Al-Kabir Polytechnic के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. NIT जमशेदपुर से प्रो. आर. वी. शर्मा, प्रो. के. बी. यादव, डॉ. राम कृष्णा, डॉ. स्वगत डी. साहू तथा डॉ. रत्नेश मिश्रा ने सहभागिता की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed