कांग्रेस ने दिया केएल शर्मा को अमेठी से टिकट..आखिर है कोन ये…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :-आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने यूपी की बहुचर्चित अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के कारण अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं, कांग्रेस ने अमेठी सीट से केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। टिकट के बंटवारे के बाद अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा चर्चा का विषय बने हुए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खात बातें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गांधी परिवार के करीबी हैं शर्मा

केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है। उन्हें गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक वक्त केएल शर्मा रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे। वह बीते लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए अमेठी और रायबरेली सीट पर काम देखते रहे हैं। माना जा रहा है कि अमेठी से टिकट मिलने के बाद भी वह राहुल गांधी के लिए रायबरेली का कार्य देखेंगे।

राजीव गांधी पंजाब से अमेठी लाए

किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। साल 1983 में पूर्व पीएम राजीव गांधी शर्मा को अमेठी और रायबरेली में लेकर आए थे। राजीव गांधी के निधन के बाद शर्मा गांधी परिवार के और भी करीबी हो गए। जब इस क्षेत्र से गांधी परिवार को कोई सांसद नहीं था तब भी शर्मा अन्य सांसदों का काम देखते थे। वह लगातार इस क्षेत्र में कांग्रेस का काम देखते रहे थे। केएल शर्मा बिहार कांग्रेस के प्रभारी का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह पंजाब कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं।

अमेठी-रायबरेली में कब हैं चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। अमेठी और रायबेरली दोनों ही सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed