गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल


Saraikela : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आज “भारतीय गोवंश रक्षण, संवर्धन परिषद”, विश्व हिंदू परिषद (गोरक्षा विभाग) की विधि विभाग की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता विभाग विधि प्रमुख सुशील शर्मा ने की. इस अवसर पर गौ रक्षा विभाग, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत साहू, न्यास के सह मंत्री गब्बू लाल जायसवाल तथा प्रांत विधि प्रमुख दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर जमशेदपुर सहित जिला के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कर मानगो, आजाद नगर, कपाली, बारीनगर, जुगसलाई, हल्दी पोखर, सहित विशेष सामुदायिक बहुल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हो रही गोकशी तथा बंगाल की लगती हुई सीमा पर हो रही गोवंश तस्करी पर गंभीर चिंता प्रकट की गई. वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल हो रही है. आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए प्रशासन द्वारा इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाय. इस बैठक के दौरान संगठन के विस्तार पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई. इस बैठक के दौरान रमेश प्रसाद, राजीव ओझा, हेमंत कुमार, अमित कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार तथा श्याम गुप्ता को महानगर विधि सह प्रमुख तथा भरत कुमार को जुगसलाई तथा सिकंदर को आदित्यपुर नगर विधि प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया. इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, महानगर विधि प्रमुख लालटु चंद्रा सहित सुधीर प्रसाद, अनिल वर्मा, आनंद झा, अमित कुमार, कुलदीप सिंह, सिकंदर कुमार, सुकेश अग्रवाल, चंदन यादव, अमन कुमार उपाध्याय, सूरज सिंह, सुमन कुमार, मनीष प्रसाद, राजेश सिंह, जीवन कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.




