भारतीय जीवन बीमा निगम में 34 वर्ष सेवा देने के बाद कॉमरेड अमित कुमार माइती हुए सेवानिवृत, साल और पुष्पस्तबक देकर किया सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भारतीय जीवन बीमा निगम में 34 वर्ष सेवा देने के बाद कॉमरेड अमित कुमार माइती आज जमशेदपुर मंडल के नव व्यवसाय विभाग से सेवा निवृत हुए। ज्ञात हो कि अमित कुमार वीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल के लगभग 20 साल से सचिव है। अमित एक ऐसा शख्सियत जो लगातार 20 साल से सचिव के लिए चुने गए है। आज लंच के समय उनको अरूण पाल और पूरबी घोष जो कि वर्तमान अध्यक्ष है साल और पुष्पस्तबक देकर सम्मानित किए।इस मौके पर एक स्मृति चिह्न भी भेट किया गया जिसमे अमित जी का सक्रियता का झलक दिखता है।महिला कॉमरेड भी मिलकर एक टॉकेन ऑफ लव एंड रिस्पेक्ट दिया गया।एक भावपूर्ण बताबरन में उनको विदाई दी गई।जमशेदपुर के सभी शाखा से कर्मचारी आए थे।सभी से उनका यूनियन के प्रति समर्पण और सब को साथ लेकर चलने का जिक्र किया। आज के इस आयोजन में संयुक्त सचिव सुभाष कुमार करण,अपूर्व दत्ता,,सुकांत शर्मा,के के शुक्ला,सुशांत दलाल, मधुरा गोराई, अशोक राय, गणेश लाल, स्वपन और उत्पल दत्त का अहम योगदान रहा।कॉमरेड अमित से सभी को आभार जताया तथा यूनियन के काम में अग्रणी भूमिका लेने की बात कही।पूरबी घोष ने स्वागत भाषण दिए तथा सुभाष कुमार करण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग तेज: सिंहभूम चैंबर का शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed