यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज 22 जिलों में घने कोहरे को अलर्ट

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, तो कही़-कहीं तेज ओले भी गिरे जिससे सर्दी में तेजी से इजाफा हुआ हैं. बारिश के बाद अब प्रदेश में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा हैं. मौसम विभाग ने आज 4 फरवरी को सहारनपुर से गोरखपुर तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है. जिसके बाद अब मौसम शुष्क रहेगा. आज बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आज घने कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी रहने का अनुमान हैं, जिससे लोगों को सड़कों पर आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यूपी में आज सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट हैं. इन जिलों में कहीं-कहीं जीरो विजिबिलिटी रहने का अनुमान है. मंगलवार को लखनऊ समेत कानपुर, हरदोई, वाराणसी व आसपास के इलाकों में बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट हुई हैं और सर्दी ने पलटी मार ली है. अगले 24 घंटों में सेंट्रल यूपी में अधिकतम तापमान में अचानक 3-6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. अगले तीन दिनों में रात में सर्दी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आ सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed