अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ शहरबेड़ा एवं सपड़ा घाट पर सीओ का औचक छापामारी 

0
Advertisements
Advertisements

ग़म्हरिया: स्वर्णरेखा नदी के चांडिल अंचल के कपाली थाना क्षेत्र के गौरी घाट में धड़ल्ले से बालू का उत्खनन एवं परिवहन जारी था, तो दूसरी ओर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में शहरबेड़ा एवं सापड़ा घाट में औचक छापामारी कर अवैध बालू उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। ग़म्हरिया सीओ का क्षेत्र नहीं था, किंतु खनन विभाग के अधिकारियों ने गौरी घाट में दबिश नहीं दी। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के घाटों पर चलाए गए इस छापामारी अभियान से हड़कंप मच गया। इस दौरान परिवहन में लगे एक भी ट्रैक्टर हाथ नहीं आया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित नदी घाटों पर अवैध बालू उत्खनन में प्रयुक्त डोंगी नावों का उपयोग पाया गया। स्थल पर स्थानीय युवकों के सहयोग से कुल 10 डोंगी नावों को विनष्ट किया गया। खनन विभाग की ओर से संयुक्त औचक निरीक्षण अभियान का असर नदी के दूसरे छोर पर गौरी घाट में नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जिस समय आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा घाट में छापामारी की प्रक्रिया चल रही थी, उस दौरान कपाली थाना क्षेत्र के गौरी घाट पर दर्जनों ट्रैक्टर बालू परिवहन में लगा हुआ था। बताया कि खनन विभाग के अधिकारी की ओर से उक्त क्षेत्र में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से लोग स्तब्ध हैं। बताया गया कि उपायुक्त द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त निर्देश के आलोक में इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर एवं समय-समय पर जारी रखी जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed