पंजाबी बोलने वाली कोरियन लड़की से मिले सीएम,भगवंत मान

0
Advertisements
Advertisements

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री दक्षिण कोरिया के दौरे में एक कोरियन महिला की फर्राटेदार पंजाबी से खुश हो गए। मान ने इस महिला के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। इसमें मान ने लिखा है कि मातृभाषा पंजाबी हमारे लिए सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि ये हमारी पहचान है। दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान एक दंपति से मिलने का मौका मिला। कोरियाई बेटी की मातृभाषा से पंजाबी मातृभाषा सुन कर बहुत अच्छा लगा। महिला ने बिल्कुल ठेठ पंजाबी अंदाज में ही भगवंत मान से बातचीत की।महिला ने हाथ जोड़कर पंजाबी में अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं सिमरन कौर, पंजाब की बहू हूं। वैसे, मेरा असली नाम (कोरियन नाम) है। मैं कोरियन पंजाबी हूं, मेरे पति पंजाबी हैं। महिला ने बताया कि शादी को 20 साल हो गए हैं। कोरिया में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। महिला से प्रभावित होकर मान ने पूछा कि उन्हें पंजाबी किसने सिखाई। उन्होंने जवाब दिया कि मेरे ससुराल वालों ने। महिला ने कहा कि आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। मान का यह दौरा 13-15 मार्च, 2026 को मोहाली में होने वाले छठे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से पहले राज्य सरकार के आउटरीच का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों में सुधार के बारे में भी बात की। अब तक राज्य ने 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की सुविधा दी है।इस दौरान सीएम मान ने सियोल में रह रहे पंजाबी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और उनसे पंजाब को दुनिया में प्रमोट करने की अपील की. उन्होंने कोरियन कंपनियों को पंजाब में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों ने पहले ही 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश को आकर्षित किया है. मान ने कहा, ‘अधिक निवेश से नौजवानों को रोजगार मिलेगा, पंजाब की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हमारा सपना ‘रंगला पंजाब’ सच होगा.’ यह दौरा 13-15 मार्च 2026 को मोहाली में होने वाले छठे प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से पहले पंजाब सरकार का बड़ा आउटरीच कार्यक्रम है. सीएम का कोरिया दौरा निवेश आकर्षित करने और इंफ्रास्ट्रक्चर-औद्योगिक विकास को गति देने के मकसद से किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed