सरकारी सड़क पर कब्जे को लेकर टकराव, गांव में बढ़ा तनाव, झड़प की आशंका

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकु पंचायत स्थित नरवा पहाड़ में सरकारी पहुंच मार्ग पर कथित अतिक्रमण को लेकर तनाव बढ़ गया है। बाना दुगरी क्षेत्र (खाता संख्या 208, प्लॉट संख्या 1115) की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी सड़क पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है, जिससे आम लोगों का रास्ता बाधित हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और स्थिति को लेकर झड़प की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर सर्किल कार्यालय की टीम ने जमीन की मापी की। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मापी के दौरान ग्रामीणों ने खुले तौर पर विरोध जताते हुए कहा कि यह जमीन सार्वजनिक उपयोग की है और यहां किसी तरह का निर्माण अवैध है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन मालिक किरण सोरेन, जो आशा राम सोरेन की पत्नी हैं, द्वारा यह घेराबंदी कराई जा रही है, जिससे वर्षों से इस्तेमाल हो रहा सरकारी रास्ता बंद हो रहा है। दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है और इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने और स्थिति सामान्य करने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को रोका जा सके।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed