जुबिली पार्क गेट पर टेंपो चालक और स्थानीय युवक के बीच झड़प, आसपास लोगों ने कराया शांत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क गेट नंबर-1 के पास रविवार को एक झड़प की घटना सामने आई। मामला तब बिगड़ा जब एक टेंपो चालक और कुछ स्थानीय युवक के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सब कुछ अचानक शुरू हुआ। टेंपो चालक का कहना है कि वह अन्य टेंपो चालकों के साथ बातचीत कर रहा था, तभी कुछ युवक आकर उस पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। जबकि दूसरी ओर युवकों का दावा है कि टेंपो चालक ने पहले उनकी तरफ गाली-गलौज की थी।

घटना के बाद आसपास मौजूद भीड़ एकत्रित हो गई और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल किसी तरफ से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की झड़पें आम जनता और पार्क घूमने आए लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं, इसलिए समय रहते मामलों को शांत करना जरूरी है।

Advertisements
See also  टाटा समूह संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया, सीएसआर और सामाजिक प्रतिबद्धता पर ज़ोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed