हिन्दू नव वर्ष पर प्रभातफेरी से गूंजा शहर, बच्चों ने दी शुभकामनाएं

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : चाकुलिया में विक्रम संवत के साथ हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के भैया-बहनों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक प्रभातफेरी निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली यह रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए बाजार क्षेत्र का भ्रमण करती रही। प्रभातफेरी गौशाला चौक और स्टेशन चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस दौरान प्रभातफेरी में शामिल बच्चों ने रास्ते में लोगों को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। जगह-जगह समाजसेवियों ने बच्चों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, अमित भारतीय, हार्दिक यादव, दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य कमलकांत प्रमाणिक और दीपक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Advertisements
See also  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

Thanks for your Feedback!