चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


आदित्यपुर: सरायकेला (खरसावां) – लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन जयप्रकाश उद्यान मनोज पासवान प्रदेश सचिव के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 45 पाउंड का केक काटकर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिराग पासवान गरीब, दलित, पिछड़े और वंचितों की आवाज़ हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी देश में मजबूती से जनसेवा के पथ पर अग्रसर है।
प्रदेश सचिव ने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रदेश सचिव सुमन कुमार शर्मा, रितेश पासवान, दीपक भंडारी, नगर अध्यक्ष अजय महतो, चिराग फैंस क्लब के अनिल मुखी, ईशान शर्मा, शेखर, कुंदन थापा, राहुल प्रसाद, मेघनाथ प्रसाद, मृत्युंजय यादव, गोलू तिवारी, आलोक मिश्रा, गोपी महंती, राजू सिंह, नीरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।




