पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्र के असामयिक निधन पर झिलिंगगोरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढ़स

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिले के झिलिंगगोड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की. दिवंगत वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे. मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बाबूलाल सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढाँढस बंधाया. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed