मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने गांव में झिलिंगगोडा में परिवार के साथ किया मतदान
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/05/12-1.jpg?fit=640%2C427&ssl=1)
सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव झिलिंगगोडा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतदान संख्या 220 में मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ उनकी पत्नी मानको सोरेन, पुत्र सिमल सोरेन, बबलू सोरेन समेत दोनों पुत्रवधू भी भी मौजूद थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मीडिया से बातचीत के क्रम में राज्यवाशियों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अपील की ।
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/05/nsu-adv.jpg?fit=962%2C1600&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/04/gsn-2024.jpeg?fit=577%2C899&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/03/FB_IMG_1685993182565.jpg?resize=100%2C100&ssl=1)