जुगसलाई में वोटिंग के बीच बवाल: बूथ पर मारपीट, हंगामा और बोगस वोटिंग के आरोप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में जहां एक ओर मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा, वहीं दूसरी ओर कुछ बूथों पर हंगामा और मारपीट की घटनाओं ने माहौल गरमा दिया।

जुगसलाई गुरुद्वारा में बने एक बूथ पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया।

इसी तरह जुगसलाई आरपी पटेल हाई स्कूल में भी हंगामे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। यहां बोगस वोटिंग देने का आरोप भी लगाया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

दूसरी ओर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हिदायतुल्लाह खान वोटरों पर दबाव बना रहे हैं। वहीं वार्ड नंबर 1 में विरोधी दल के एजेंटों को भगाने का भी आरोप सामने आया है।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो वार्ड नंबर 1 से 11 तक में अपेक्षाकृत अधिक वोटिंग दर्ज की गई। वार्ड 11 में सबसे अधिक 36.30% मतदान हुआ, जबकि वार्ड 10 में 34.30% और वार्ड 6 में 32.60% मतदान दर्ज किया गया। वहीं कई अन्य वार्डों में मतदान प्रतिशत 18 से 24 फीसदी के बीच रहा।

हालांकि छिटपुट घटनाओं के बावजूद प्रशासन का दावा है कि अधिकांश क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

कुल मिलाकर जुगसलाई में लोकतंत्र का उत्साह तो दिखा, लेकिन कुछ जगहों पर हुए विवादों ने चुनावी तापमान को और बढ़ा दिया। अब सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed