चंपाई दे रहे थे भाषण, इधर बुजुर्ग भाजपायी की हलक में अटकी जान, 45 मिनट तक बाथरूम में बंद रहे आरआइटी मंडल भाजपा के संस्थापक मंडल अघ्यक्ष जगदीश मंडल

0
Advertisements
Advertisements


आदित्यपुर। आदित्यपुर के नोवांता में सोमवार को आयोजित भाजपा कार्यकत्ताओं के साथ सरायकेला विधानसभा सीट से प्रत्याशी सह पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की बैठक के दौरान एक बुजुर्ग भाजपायी की जान हलक में अटक गयी। दरअसल पूर्व सीएम के पहुंचने के बाद आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 6 निवासी भाजपा आरआइटी मंडल के संस्थापक अध्यक्ष रहे जगदीश मंडल होटल नोवांता के बाथरूम में कैद हो गये। इस दौरान 45 मिनट तक उन्हे बाथरूम में गुजारना पड़ा। इसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह ने उन्हे वापस निकाला। पसीना से लथपथ बाहर निकले भाजपा बुजुर्ग नेता ने होटल के अधिकारियों की जमकर फटकार लगायी। टायलेट से बाहर निकलने के बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विकास योजनाओं में देरी पर सख्ती, समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed