चंपई सोरेन ने बांटे 3000 कंबल और साड़ी, मकर संक्रांति और टूसू पर्व पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदित्यपुर-२ अंतर्गत रोड न 13+14 स्थित राम मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति एवं टूसू पर्व के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चंपई सोरेन जी के हाथों से क्षेत्र की जनता के बीच 3000 कंबल और साड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक जी ने सभी को टूसू और मकर पर्व की बधाई दी एवं सभी के खुशहाली की कामना की।

आज के साड़ी-कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों के चेहरे पर विधायक के हाथों से साड़ी एवं कंबल पाकर मुस्कान छा गई।

हजारों की संख्या को संभालने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के निरंजन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रकाश रंजन, धनंजय कुमार, राकेश त्रिपाठी, दीपक सिंह, सुमित श्रीवास्तव, आशीष झा, रौशन कुमार, करुणालता मिश्रा, गोलू ठाकुर, बिरजू कुमार, धीरज मिश्रा, सूरज भोला इत्यादि की अहम भूमिका रही।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुनील श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, वकील सोरेन, बबलू नाथ सोरेन, पूर्व पार्षद प्रभासिनी कलुण्डिया, वरिष्ठ नागरिक संघ के राजमंगल ठाकुर, विजय सिंह, बाबू राव, जितेंद्र शुक्ला, विनोद शंकर मिश्रा, दिवाकर झा, बैकुंठ चौधरी, पंडित जयराम मिश्रा, रिंकू राय, इंद्रजीत तिवारी, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  साकची में होली के दिन 17 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला, इलाके में मची दहशत

Thanks for your Feedback!

You may have missed