चाईबासा :राहुल गाँधी संविधान की प्रति दिखा बोले: संविधान आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों कि आवाज है, भाजपा इसे चुप करना चाहती है

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह चुनाव आदिवासियों, दलितों और पिछडो के भविष्य के लिए चुनाव है। कांग्रेस, इंडिया गठबंधन और हम सब मिल कर संविधान की रक्षा कर रहे हैँ। उन्होंने हाथ मे लीं संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि संविधान आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों कि आवाज है। भाजपा इस आवाज को चुप करना चाहती है। आज आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को जो कुछ भी दिया, इस संविधान ने दिया है। भाजपा इसे खत्म करना चाहती है। श्री गांधी मंगलवार को टाटा कालेज मैदान मे इंडिया गठबंधन के तहत झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन मे एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान से आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को नौकरी मिलती है, आरक्षण मिलता है और बच्चों को शिक्षा मिलती है। यह संविधान खत्म हो जायेगा, तो सब कुछ 10-15 अरबपतियों के हाथों मे चला जायेगा। उन्होंने कहा कि अडानी की नजर आपके जल, जमीन और जंगल पर है। मोदी ज़ी उसके लिए काम करते हैँ। आदिवासो शब्द का मतलब है, वो इस जमीन के पहले मालिक हैँ। जल जंगल जमीन सबसे पहले आपका है। आपको इस पर अधिकार मिलना चाहिए। हिंदुस्तान की धन सम्पदा और संस्थानों मे आपको हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

Advertisements
Advertisements
See also  पाथरघाटा गांव के सुमति मुंडा नामक एक महिला का शब गांव के पास एक पेड़ के टहनियों में झूलता हुआ मिला...

Thanks for your Feedback!

You may have missed