कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग,

0
Advertisements
Advertisements

कर्नाटक: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH‑48) पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक प्राइवेट स्लीपर बस (Seabird Coach) लोरी से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई. हादसे में 12 लोगों के जलकर मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हैं.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि ज्यादातर यात्रियों ने टिकट ऑनलाइन बुक किए थे। इससे पुलिस को उनके फोन नंबर मिल गए हैं। उनके परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जले हुए शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट करवाया जाएगा।ईस्ट जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रविकांत गौड़ा ने बताया कि बस के ड्राइवर और क्लीनर बच गए हैं, जबकि ट्रक के ड्राइवर-क्लीनर की मौत हो गई है। कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। घायल यात्रियों को तुमकुरु जिले में शिरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो यात्री गंभीर हैं।

पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि वे एक स्कूल बस में बेंगलुरु से दांडेली के लिए निकले थे। उसी समय यह हादसा हुआ। लॉरी अचानक सड़क पार से आई और स्लीपर बस से टकरा गई। स्कूली बच्चों वाली बस के ड्राइवर ने पीछे से बस को टक्कर मारी, दूसरी तरफ मुड़ा और सड़क से नीचे उतर गया। इसके कारण किसी को मामूली चोट भी नहीं आई।
स्कूल बस के ड्राइवर के मुताबिक टक्कर के बाद स्लीपर बस के अंदर बैठे यात्री चिल्ला रहे थे। लॉरी ने बस के डीजल टैंक में टक्कर मारी, जिससे धमाका हुआ और बस में आग लग गई।
पुलिस का कहना है कि स्कूल बस का ड्राइवर इस हादसे का एक महत्वपूर्ण चश्मदीद गवाह है, जिसका बयान दर्ज किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed