MP: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप, 200 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल

0
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में चार दिन पहले शनिवार से शुरू हुए डायरिया के प्रकोप में अब तक जहां दो मौतें हो चुकी हैं, तो वहीं 200 से अधिक प्रभावित अब तक इलाज कराने सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचे हैं। यहां की एमार्गिद पंचायत के आजाद नगर और काला बाग क्षेत्र के साथ ही सिंधीपुरा, आलमगंज और लोहारमंडी क्षेत्र में डायरिया का सबसे अधिक असर देखने को मिला है, जिसका कारण इस क्षेत्र में पीने के गंदे पानी की सप्लाई होना बताया जा रहा है।बता दें कि जिला अस्पताल में भर्ती डाइरिया पीड़ित मरीजों में से रविवार रात ही जिला अस्पताल में आजाद नगर की निवासी 55 साल की महिला रुखसाना बी ने दम तोड़ा था, जिसके बाद सोमवार तड़के आजाद नगर के ही 13 माह के मासूम आबान ने पीआईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था । परिजनों के मुताबिक दोनो को ही उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।डायरिया के बढ़ते असर के चलते रविवार को ही नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग से मरीजों की सूची लेकर एक-एक मरीज के घर जाकर जांच की थी, और प्रभावित क्षेत्रों से करीब 13 सैंपल लिए थे। वहीं सोमवार को इनमें से डायरिया प्रभावित कालाबाग निवासी अल्फिया रईस बख्श के घर के मटके से लिए गये पानी की सैंपल रिपोर्ट में बैक्टीरिया भी मिले हैं ।बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि इलाज के बाद डायरिया के 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. जो मरीज भर्ती किए गए हैं, उनका बेहतर इलाज चल रहा है, मरीजों को पर्याप्त दवाइयां और ओआरएस दिया जा रहा है. डायरिया प्रभावित शहर के वार्डों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार दौरे कर रही हैं.

इन इलाकों में टीमें घर-घर जाकर ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां वितरित की जा रही है. नगर निगम ने पेयजल के सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए हैं. अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहानका कहना है “मरीजों की संख्या पहले से कम हो रही है.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed