बर्मामाइंस मस्जिद के पास सांड को तीर मारकर किया घायल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अगर कोई जानवर घायलावस्था में पड़ा हुआ है तब इसकी सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी तत्काल पहल करते हैं, लेकिन जमशेदपुर में ऐसा नहीं है. शहर के बर्मामाइंस मस्जिद के पास बुधवार की सुबह एक सांड के पेट में तीर लगा हुआ देखा गया. तीर से सांड घायल हो गया है, लेकिन इसकी सुधि नहीं ली गई है. इसकी जानकारी बर्मामाइंस पुलिस और जेएनएसी को भी दी गई है, लेकिन सभी लोग चुप्पी साधे हुए हैं. सांड की हालत को देखकर साफ लग रहा है कि यह किसी शरारती तत्वों का काम है. किसी जानवर को तीर मारकर घायल करना यह पहली घटना है. सांड दर्द से कराह रहा है, लेकिन उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. बुधवार को सुबह लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे, तभी उनकी नजर पड़ी थी. इसके बाद यह खबर पूरे ईलाके में फैल गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एमएनपीएस में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण: लर्निंग डिसएबिलिटी और समावेशी शिक्षा पर विशेषज्ञ सत्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed