आजादनगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : आजादनगर थाना क्षेत्र में 6 जनवरी को हुई पर्स छिनतई की घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में कुछ युवक टेम्पू से घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहे हैं।सूचना के आधार पर 7 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे ओलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-01 के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक टेम्पू पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पुष्पांजलि रेस्टोरेंट के पास पकड़ लिया गया।टेम्पू की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन युवकों में से दो के पास से प्लास्टिक पाउच में ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 10 ग्राम था। पुलिस ने मौके से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और टेम्पू (नंबर JH 05 DN 9183) भी जब्त किया।गिरफ्तार युवकों की पहचान सुशांत साव (19) और अंशु कुमार (19), दोनों निवासी पटना (बिहार), तथा पंकज साव (31), निवासी ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो, जमशेदपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed