ब्रह्मर्षि विकास मंच का सामूहिक उपनयन 25 से सिदगोड़ा में

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की ओर से छठा सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 25 और 26 अप्रैल को होगा । कार्यक्रम का स्थान अमल संघ मैदान, सिदगोड़ा सुनिश्चित किया गया है । 25 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से मंडपाच्छादन, 2 बजे से श्री ससत्यनारायण स्वामी पूजन व कलश, 3 बजे से मटकोर एवम शाम 6 से 8 बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम है। 26 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से मुंडन एवम यज्ञोपवीत संस्कार, संध्या 5 बजे से संस्कार पर प्रवचन, तत्पश्चात सम्मान समारोह एवम रात्रि 8.30 बजे से स्वरुचि भोज के साथ इसका समापन होगा।कार्यक्रम के तैयारी हेतु ब्रह्मर्षि विकास मंच की सभी क्षेत्रीय समितियों के द्वारा लगातार संपर्क अभियान चलाकर बरुआ का रजिस्ट्रेशन करवाने और निमंत्रण देने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तैयारी हेतु ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय कमिटी की आज बैठक हुई जिसमें मुख्यरूप से केंद्रीय अध्यक्ष राम प्रकाश पाण्डेय, महासचिव योगेंद्र मौआर, उपाध्यक्ष रमेश कुंवर, ब्रजेश सिंह, विजय नारायण, मुकेश शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, निवास ठाकुर, संतोष सिंह, मनोज ठाकुर, गोपाल ठाकुर आदि शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed