रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, गहन तलाशी अभियान

0
Advertisements
Advertisements

रांचीः रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये दी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रांची पुलिस तुरंत ही एक्शन में आ गई। अज्ञात व्यक्ति की ओर से ईमेल भेजे जाने के बाद पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेने के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया।रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि धमकी भरा ईमेल कोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुआ था। ईमेल की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। एहतियातन बम निरोधक दस्ते की ओर से पूरे कोर्ट परिसर के साथ-साथ पूरी बिल्डिंग की जांच कराई गई है। रांची एसएसपी ने बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा की व्यवस्था पहले से ही बेहतर है।पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता ने कोर्ट परिसर के एक-एक कोने को खंगाला। अभियान के तहत हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की गई। हालांकि बम की खबर अभी तक अफवाह ही निकली है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर एमजीएम ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण में दिखाई तेजी, लोगों को सुविधाएं मिलीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed