सरयू नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी

0
Advertisements
Advertisements

देवरिया: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर बरहज नगर के थानाघाट के सामने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सरयू नदी में श्रद्धालुओं से भरी छोटी नाव अचानक पलट गई। नाव पर करीब 13 लोग सवार थे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। अधिक लोगों के सवार हो जाने से असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान लोगों में चीख पुकार मची रही। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालु नाव से नदी पार कर दूसरे किनारे पर स्नान करने जा रहे थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी. नाव पलटते ही श्रद्धालु नदी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि सभी को समय रहते बचा लिया गया. हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और श्रद्धालुओं में भय व्याप्त हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से नाव पर सवार सभी लोगों को बचा लिया गया. नाव में सवार श्रद्धालुओं के कपड़े, मोबाइल, पैसे और पूजन सामग्री सहित कई सामान पानी में डूब गए। हादसे के बाद श्रद्धालु चीख पुकार मची रही। लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताई।घटना की जानकारी मिलते ही बरहज थानाध्यक्ष और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नाविकों से पूछताछ की जा रही है और नाव के ओवरलोडिंग के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि डेंगी नाव को जब्त कर लिया गया है और संबंधित नाव मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बरहज के एसडीएम विपिन द्विवेदी ने कहा कि अब बिना अनुमति के कोई नाव नदी में नहीं उतरेगी। उन्होंने बताया कि सभी घाटों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और ओवरलोड नावों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed