जमशेदपुर में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूट की कोशिश, विरोध करने पर चापड़ से हमला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ छिनतई की कोशिश के दौरान गंभीर घटना सामने आई। परमानंद नगर निवासी विशाल गोप, जो ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत हैं, हयात नगर मार्ग से होते हुए डिलीवरी पूरी कर स्टोर वापस लौट रहे थे, तभी चार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जाता है कि आरोपियों ने विशाल से मोबाइल फोन और नकदी छीनने का प्रयास किया। विशाल द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों में शामिल मोहम्मद इस्लाम ने चापड़ से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद विशाल किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले और मोटरसाइकिल वहीं छूट गई। इसके बाद अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही विशाल के परिजन और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और उलीडीह थाना को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी पुलिस को देख फरार हो गए।

थाने में दिए गए बयान में विशाल गोप ने बताया कि वह रोज की तरह काम खत्म कर लौट रहे थे, तभी चारों युवकों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद विशाल और उनका परिवार दहशत में है।

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने घटना पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed