इश्क में अंधी भतीजी ने चाचा के घर से 4 किलो सोना किया साफ,

0
Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर में सरकारी अधिकारी के परिवार से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. जशपुर के परिवहन पदाधिकारी (DTO) विजय निकुंज के सरकारी आवास और पैतृक घर से 4 किलो सोना, नकद और जेवरात सहित कुल करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हो गई. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में DTO की भतीजी को उसके प्रेमी अनिल प्रधान के साथ रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया.जशपुर एसपी ने शनिवार को जशपुर में बताया कि डीटीओ ने छह दिसंबर को केराडीह-रैनीडांड में 4 किलो सोना व करीब 20 लाख नकद समेत कुल पांच करोड़ की संपत्ति चोरी का केस जशपुर के नारायणपुर में दर्ज कराई। इसके बाद से ही पुलिस छानबीन में जुट गई थी। जानकारी के अनुसार, डीटीओ की भतीजी ने अपने प्रेमी के लिए 25 लाख की कार की खरीदारी की थी।इसके अलावा रायपुर और भिलाई के होटलों में करीब पांच लाख रुपये पार्टी और मौज-मस्ती पर खर्च किए। इसके बाद वह प्रेमी के साथ रांची चली आई और यहां एक होटल में ठहरी हुई थी। इधर चोरी की घटना के बाद से फरार भतीजी पर पुलिस का शक और गहरा हो गया था। पुलिस ने आधुनिक तरीके से तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर रांची के एक होटल से उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे नारायणपुर थाना ले जाया गया। जहां सख्ती बरतने पर वह टूट गई और चोरी का भेद खुल गया। पुलिस के मुताबिक इससे पूर्व उसने सबसे पहले आईफोन की खरीदारी के लिए दो लाख रुपये की चोरी डीटीओ चाचा के आवास से की थी। मामला पकड़ में नहीं आने के बाद उसने फिर से चोरी की योजना तैयार की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed