सरायकेला के बाँधडीह गाँव के 170 असहाय बुजुर्गों को ठंड से राहत के लिए बांटा कंबल, खिले चेहरे

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : कडाके की ठंढ को देखते हुए आज सरायकेला के बाँधडीह पंचायत में मुखिया ग्राम पंचायत बाँधडीह सिनी बोयपाई, गम्हरिया प्रखंड विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रधान, ग्राम प्रधान सिंहपुर  बुद्धेश्वर महतो, ग्राम प्रधान – बाँधडीह यदुनाथ महतो, ग्राम प्रधान उसकपुर नाजिर गागराई, समाज सेवक नवाडीह इंद्रा हेम्ब्रम की उपस्थिति में KMPM स्कूल 83 बैच के द्वारा 170 असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर सुनील, भूषण, मनोज, अजय, मोहन, ब्रिज भूषण, प्रमोद, एसके रत्नाकर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं बुजुर्गो के बीच तक़रीबन 170 कम्बलों का वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक KMPM स्कूल 83 बैच के द्वारा यह तीसरी बार कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अब तक तक़रीबन 700 कम्बलों का वितरण किया जा चुका है.  कम्बल वितरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शीतलहर के प्रकोप से हर बेसहारा और जरूरतमंद का बचाव सुनिश्चित हो एवं कड़ाके की ठंड में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असहाय न रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पासा रिसोर्सर्स प्रा०लि0 कम्पनी में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ चोरों का गैंग गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed