बहरागोड़ा में ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण, जिला परिषद सदस्य ने की पहल


बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू के नेतृत्व में उनके आवास पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, ताकि कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके। इस पहल का उद्देश्य सर्द मौसम में गरीब और असहाय परिवारों को आवश्यक सहायता पहुंचाना रहा।
कंबल वितरण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मौके पर मुखिया राम मुर्मू, सिदाम मुर्मू, सोमनाथ मुर्मू, पापून बेरा, विश्वजित राना, डुडुल कुंडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास ठंड के मौसम में बेहद मददगार साबित होते हैं और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं।



