भाजपा ने हुल दिवस पर हुल के नायकों की दी श्रद्धांजलि, हुल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी के प्रथम विद्रोह का प्रतीक: गुंजन यादव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को हुल दिवस मनाया गया। पुर्वी विधानसभा अंतर्गत भुइयांडीह चौक स्थित हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा एसटी मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चांद-भैरव एवं फूलो-झानो के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हुल दिवस को आजादी की पहली लड़ाई बताते हुए संथाल विद्रोह के नायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों ने हुल क्रांति कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। यह विशेष दिन स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के छक्‍के छुड़ाने वाले आदिवासियों के संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को स्मरण कर प्रेरणा लेने का दिन है।

Advertisements
Advertisements

शहीद स्थल पर झामुमो के झंडे लगे होने पर भाजपा ने जताया विरोध: इससे पहले, सिदो-कान्हू के प्रतिमा एवं शहीद स्थल के आसपास झामुमो के झंडे लगे होने पर भाजपा ने भारी विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे शहादत का अपमान बताकर शहीद स्थल के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने एसडीओ, एडीएम लॉ एंड आर्डर एवं सिटी एसपी को मामले की जानकारी देकर हस्तेक्षप की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच झामुमो नेता एवं पूर्व मंत्री दलाल भुइयां ने शहीद स्थल पहुंचकर भूल स्वीकार करते हुए झामुमो के झंडे को हटाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

See also  मुसाबनी में देर रात घुस गया 3 हाथी

इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, पवन अग्रवाल, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, रमेश नाग, विजय सोय, काजू शांडिल, रमेश बास्के, चाँदमनी कुंकल, दीपक सुंडी, विजय गौंड, संजय मुंडा, गणेश मुंडा, वीरेन मुर्मु, पवन सोलंकी, ममता भमिज, सुनील दिग्गी, गणेश भमिज समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed