फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए भाजपाई, जुगाड तंत्र से मनी डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि, खूब हो रहा वायरल

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर। सोमवार को भाजपाइयों की एक अनोखा कारनामा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल जिला भाजपा द्वारा जनसंघ के संस्थापक और भाजपाइयों के प्रेरणा के श्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि एक टूटी साइकिल की कैरियर पर मनाने को लेकर भाजपाइयों में ही आपस में खींचतान शुरू हो गया। भाजपाइयों ने आयोजनकर्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहने लगे कि खुद फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर को रखने के लिए एक टेबल का भी इंतजाम नहीं कर पाए। भाजपाइयों के इस कारगुज़ारी को लेकर संगठन के अंदर तो विरोध तो शुरू कर ही दिया है। अब विपक्ष के लोग खूब चुटकी ले रहे है। पूरे प्रकरण को लेकर जिला भाजपा की खूब किरकिरी हो रही है। दरअसल सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन आदित्यपुर में हुआ, जिनके स्वागत में भाजपाई ऑटो क्लस्टर के समक्ष एकत्रित हुए। अचानक याद आया कि आज तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। जिसके बाद एक भाजपाई फौरन उनकी तस्वीर का जुगाड कर लिया। किसी ने एक अपनी कार की सीट पर लगा तौलिया निकाल ले आया।  दिवंगत महान आत्माओं के लिए भारतीय संस्कृति  और परंपरा के अनुसार साफ सुथरा कपड़ा का इस्तेमाल होता है। लेकिन भाजपाई ये परंपरा भूल गए। जिस कार पर बैठकर आए थे उसी की तौलिया को साइकिल पर बिछा दिया। और पवित्रता का ख्याल नहीं रखा। हद तो तब हो गई जब जब एक राहगीर मजदूर से उसकी साइकिल लेकर उसके कैरियर पर तौलिया बिछाया और तस्वीर रखकर पुण्यतिथि मानने की खानापूर्ति कर ली। इस कार्यक्रम में दिग्गजों का भी जुटान रहा। जिसमें मुख्यरूप से पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, बबलू सिंह, अमरनाथ ठाकुर, निरंजन मिश्रा, पंकज सिंह, दीपक सिंह, स्वप्निल, किशन प्रधान, अमरेश गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed