बिरेंद्र यादव ने जीत का किया दावा, सभी मतदाताओं के प्रति जताया आभार
Advertisements

Advertisements

Saraikela : मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदाताओं के मिले स्नेह और आशीर्वाद को अपने जीत का मूलमंत्र बताते हुए वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी और डिप्टी मेयर के दावेदार बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैं फिर दोहराता हूं कि वार्ड 17 की विकराल जल संकट की समस्या वो चुनाव जीतते ही सुलझाएंगे. उन्होंने कहा कि वार्ड के सक्रिय सदस्यों की वे एक क्रियाशील कमेटी बनाएंगे जो वार्ड के मूलभूत समस्याओं को उजागर करेंगे और रणनीति तैयार करेंगे जिसके आधार पर वे प्राथमिकता के तहत उन समस्याओं का हल करेंगे.
Advertisements


Advertisements


