Bihar: बेटा नहीं होने पर की पत्नी की हत्या,

0
Advertisements
Advertisements

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 स्थित बालूघाट गली नंबर-3 में बेटा नहीं होने से नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान फूलो देवी के रूप में हुई है। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर आश्रम घाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में गिरने वाले नाले के मुहाने पर फेंक दिया गया। शुक्रवार को नदी के किनारे क्रिकेट खेल रहे बच्चों की नजर बोरे पर पड़ी। कुत्तों द्वारा बोरा नोचे जाने के बाद जब बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं सूचना मिलने पर सिकंदरपुर थाना पुलिस, सिटी एसपी, नगर एएसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।वहां पहुंचे सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी व एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार को बताया कि फूलो 22 जनवरी से लापता थी। उसकी भगिनी चुलबुली ने मां के गायब होने की जानकारी अपने नाना सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना के हाजीपुर वार्ड 13 निवासी लक्ष्मी साह को दी। इसके बाद उन्होंने सिकंदरपुर थाने में बीते 25 जनवरी को हत्या की नीयत से फूलो के अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसमें उन्होंने फूलो के पति संतोष साह और उसके तीन भाइयों को नामजद किया था। शिवनाथ ने आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने से संतोष व उसके परिवार वाले नाराज थे। इस कारण ही उसकी बहन की हत्या की गई। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुप बैठी रही। संतोष या उसके भाइयों को बुलाकर पूछताछ नहीं की। इस बीच फूलो की हत्या कर शव को बोरे में रखकर फेंक दिया गया। एफएसएल व पुलिस की छानबीन के बाद सिटी एसपी ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। इससे आशंका है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद फूलो की हत्या कर दी गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरा में रखकर नदी किनारे फेंका गया। बताया कि आरोपित संतोष कृष्णा टॉकिज के सामने ठेला पर जूस का कॉर्नर लगाता है। शव मिलने के बाद पुलिस ने संतोष व उसके भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। सभी तीन दिन से फरार हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed