बिहार चुनाव की वोटिंग जारी, बुर्के में आई महिलाओं की हो रही पहचान,

0
Advertisements
Advertisements

दरभंगा: दरभंगा में बुरखे में महिलाओं की पहचान की जा रही है. एक कतार में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं बुरखे में हैं. उन्होंने कहा कि- पहले ऐसे पहचान नहीं होती थी अब हो रही है. कुछ कह रही हैं कि उन्हें ऐतराज नहीं हैं. कुछ कह रही हैं कि सरकार ने सिस्टम शुरू किया है तो क्या किया जा सकता है. यहां पर आंगनवाड़ी की महिलाओं को पहचान चेक करने के लिए तैनात किया गया है. उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया.बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. यहां के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है. प्रदेश के सभी बड़े नेता वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी भी परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे.बिहार में आज पहले चरण का मतदान जारी है. प्रदेश भर में सुबह 9 बजे तक 13.13 % मतदान हुआ है. तो वहीं, मनेर विधानसभा में राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने सुरक्षाकर्मी पर पक्षपात का आरोप लगाया. जमकर हंगामा मचा दिया. उधर, नालंदा में भी एनडीए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया.बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान किया जा रहा है. प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. छपरा जिले में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिला अधिकार अमन समीर ने न्यूज़18 को जानकारी दी है. तो वहीं, समस्तीपुर में भी 12 प्रतिशत मतदना हुआ. उधर, मनेर में पूर्व विधायक और राजद उम्मीद भाई वीरेंद्र ने बूथ पर हंगामा किया.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है. आज (6 नवंबर) 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इन सीटों में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. पहले चरण में प्रमुख गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर है: NDA 121 सीट पर, महागठबंधन 126 सीट पर और जन सुराज 119 सीट पर चुनाव मैदान में हैं. NDA में BJP 48 सीटों पर, JDU 57 सीटों पर, LJP (रामविलास) 14 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. वहीं, महागठबंधन में RJD 73 सीटों पर, कांग्रेस 24, भाकपा माले 14, VIP 5, CPI 3 और CPI (M) 5 सीटों पर और IIP 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख मतदाता उम्मीदवारों का फैसला करेंगे. जिनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 298 महिला मतदाता शामिल हैं. साथ ही, 758 थर्ड जेंडर मतदाता और 7 लाख 37 हजार 765 पहली बार के युवा मतदाता 18 से 19 वर्ष) भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed