बिग बॉस 19: प्रणित मोरे के बेघर होने के बाद इस कंटेस्टेंट को मिली कप्तानी

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। कभी किसी के बीच दोस्ती टूट रही है, तो कभी नए रिश्तों की शुरुआत हो रही है। इस हफ्ते शो में एक बड़ा बदलाव तब देखने को मिला जब घर के पुराने कप्तान प्रणित मोरे की मेडिकल इमरजेंसी के चलते बाहर जाने के बाद घरवालों को नया कप्तान मिला। और यह जिम्मेदारी फिर एक बार उस शख्स के हाथों में आई है जिसने पहले भी घर की बागडोर संभाली थी। आखिर कौन बना है घर का नया कप्तान, चलिए आपको बताते हैं। बिग बॉस’ के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज के मुताबिक इस हफ्ते हुए कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली और वो घर के नए कैप्टन बन गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अमाल पहले भी एक बार घर की कमान संभाल चुके हैं और इस बार भी उन्होंने अपने शांत लेकिन रणनीतिक खेल से सबको पीछे छोड़ दिया। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में घर का माहौल कितना बदलता है और क्या वो पिछले बार से बेहतर साबित होते हैं।बिग बॉस तक’ के मुताबिक, घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ। जिसमें म्यूजिकल चेयर के दौरान घरवालों को स्क्वेयर ब्लॉक पर चलना था। नियम ये था कि जैसे ही म्यूजिक बंद होगा, उस दौरान अगर एक ही ब्लॉक पर दो कंटेस्टेंट होंगे तो वह दोनों ही इस रेस से आउट हो जाएंगे। अब जब टास्क हुआ तो पांच राउंड में इसे पूरा किया गया।पहले राउंड में शहबाज और तान्या मित्तल आउट हुए तो बिग बॉस ने शहनाज गिल के भाई को टास्क का संचालक बना दिया। इसके बाद दूसरे राउंड में फरहाना और मृदुल एक ही ब्लॉक पर रहे तो वो टास्क से बाहर हो गए। इस दौरान दोनों में बड़ा झगड़ा भी हुआ। दोनों अपना-अपना प्वॉइंट प्रूफ करते हैं। फिर तीसरे राउंड में अभिषेक बजाज और नीलम के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्हें भी कैप्टेंसी टास्क से हाथ धोना पड़ा। चौथे राउंड में गौरव खन्ना और मालती आउट हुए और पांचवें राउंड में कुनिका सदानंद और अशनूर कौर बाहर हो गए।कुल मिलाकर जिसने ये टास्क जीता, वह रहे अमल मलिक। वह अब इस घर के नए कैप्टन बन गए हैं और सीजन के इकलौते सदस्य हैं, जो दोबारा इम्यून हुए हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान गौरव खन्ना को उम्मीद थी कि उनकी किस्मत इस बार खुल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह इस बार भी हाथ मलते रह गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed