दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, हरियाणा नंबर की I-20 कार में हुआ धमाका


नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस कार का जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किले के पास आई-20 कार में ब्लास्ट हुआ। इसकी पुष्टि खुद गृह मंत्री अमित शाह ने भी की। वहीं यह भी पता चला है कि इस कार पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। कार का नंबर HR 26 7624 था। पता चला है कि यह I-20 कार सलमान नाम के शख्स की थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है।गुरुग्राम पुलिस को दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर मोहम्मद सलमान को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में मोहम्मद सलमान ने बताया की उसने अपनी कार डेढ़ साल पहले दिल्ली के पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी । सलमान ने कार बेचने के सभी डॉक्यूमेंट्स गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिए हैं । जांच में सामने आया है की देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी को बेची थी। फिर जांच में इस कार का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है। पता चला कि इस गाड़ी की कई बार खरीद बिक्री हुई। इस कड़ी में यह गाड़ी पुलवामा के तारिक को बेची गई थी। यह जानकारी सामने आई है कि इस कार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा निवासी किसी तारिक को बेची गई थी. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने इस कार को खरीदने वाले एक शख्स की तस्वीर भी साझा की. जिसमें एक युवक कार के सामने हाथों में चाबी लिए खड़ा है. अब मामले हर एंगल से जांच की जा रही है.




