जेडीयू बैठक में बड़ा फैसला, नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सक्रिय राजनीति में एंट्री तय

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार में जनता दल यूनाइटेड की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है। पार्टी नेताओं के बीच सहमति बनी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे। जानकारी के अनुसार निशांत कुमार शनिवार को औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।बैठक के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा की और माना कि निशांत कुमार की एंट्री से संगठन को नई दिशा मिल सकती है। लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले निशांत अब पहली बार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं।निशांत कुमार के राजनीति में आने की खबर से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। पार्टी के भीतर इसे नेतृत्व के नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जबकि राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दुबई में फंसे पुणे के 84 MBA छात्र-शिक्षक, हवाई मार्ग बंद होने से लौटने में देरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed