BIG BREAKING NEWS : बिरसानगर के हुरलुंग में जुए का खेल बना जंग का मैदान, हवाई फायरिंग से दहशत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग इलाके में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अवैध हब्बा-डब्बा खेल के दौरान हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। हुरलुंग पंचायत भवन के पास साप्ताहिक हाट बाजार में खुलेआम चल रहे जुए के अड्डे पर नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। ट्रैक्टर से तीन मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए युवक ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुए के दौरान किसी बात को लेकर युवक और संचालकों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद के बाद युवक वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर में ट्रैक्टर लेकर लौट आया। अचानक हुए इस हमले से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार और ग्राहक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए और कुछ ही मिनटों में पूरा हाट बाजार खाली हो गया।

हवाई फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना को लेकर अब तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जब इस मामले में बिरसानगर थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं उठाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

खुलेआम चल रहे अवैध जुए और फायरिंग की इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था और पुलिस निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed