भारत को लगा बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा नहीं खेल पाएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022

0
Advertisements
Advertisements

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत से ठीक पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ाकॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक के दावेदार माने जा रहे नीरज चोपड़ा चोट के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हाल ही में समाप्त हुई 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतकर देश के लिए इतिहास रचा था। वे इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और रजत पदक अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसी इवेंट के दौरान उनकी दाहिनी जांघ में हल्का खिंचाव आया था।

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने के बाद इस बात की पुष्टि की थी कि उनको थ्रो करते समय पैर में दर्द हुआ था। हालांकि, उन्होंने चौथे थ्रो में अपना पदक पक्का किया था और अगले दो थ्रो फेंकते समय उनको काफी दर्द हुआ था, जिसके कारण थ्रो फाउल रहे थे। नीरज चोपड़ा को ग्रोइन इंजरी है, जिसे ठीक होने में वक्त लगेगा। वे अगले तीन-चार सप्ताह आराम करने वाले हैं।

भारत अक्सर कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करता है और टॉप-3 में अपनी जगह कन्फर्म करता है. इस बार हर किसी को उम्मीद थी कि नीरज चोपड़ा की वजह से जैवलिन थ्रो में भारत का गोल्ड मेडल पक्का हो सकता है। लेकिन नीरज चोपड़ा ने खुद कन्फर्म किया है कि वह चोट की वजह से इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed