भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा

0
Advertisements
Advertisements

पटना:- भोजपुरी जगत के चर्चित गायक और अभिनेता रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर जनता की सेवा करना उनके लिए आसान नहीं रहा। रितेश पांडेय ने लिखा कि लोकतंत्र के इस सफर से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, हालांकि चुनावी नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए, लेकिन उन्होंने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया और उन्हें किसी तरह का पछतावा नहीं है। उन्होंने जन सुराज पार्टी और उसके नेतृत्व का आभार जताते हुए संकेत दिया कि अब वे राजनीति से दूरी बनाकर अपने कला और सामाजिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। रितेश पांडेय का इस्तीफा बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे जन सुराज पार्टी के लिए एक अहम झटका माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  केजरीवाल 6 मार्च को ‘फांसी घर’ मामले में दिल्ली विधानसभा समिति के सामने होंगे पेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed