धरती से कई कोसवा ऊंचा रे पहाड़ हो भवानी मैया, सुंदर लगवलु दरबार … गीतों पर झूमे आदित्यपुर वासी,श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी का सांस्कृतिक कार्यक्रम में निशा उपाध्याय ने भोजपुरी गीतों पर झुमाया

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela:- श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने अपने गीतों से आदित्यपुर वासियों को झुमाया. उन्होंने भजन संध्या का शुभारंभ मां का भजन धरती से कई कोसवा ऊंचा रे पहाड़ हो भवानी मैया, सुंदर लगवलु दरबार …, जिसके बाद मैया मैया हो मैया, मैया हमरा बेरी काहे कैलू देरवा हो मैया ..से समां बांध दिया. निमिया के ढार मैया लागे लू झुलूउवा पर महिला श्रोता भी गुनगुनाने पर मजबूर हो गई. भक्ति गीत के बाद निशा उपाध्याय ने पागल कहेला ना गाकर श्रोताओं को खूब झुमाया. इससे पूर्व मंच से स्थानीय भजन गायक कृष्णा मूर्ति ने भजन प्रस्तुत किया और श्रोताओं को झुमाया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि मां की भक्ति में शक्ति प्राप्ति होती है, चाहे वो देवी मां हो या आपकी अपनी मां हो. भारत धार्मिक देश है, जहां धर्म है वहाँ विजय है. इसका ताजा उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है. इसके अलावा 1965, 1971 का युद्ध और कारगिल युद्ध में भी भारत विजय हुआ जिसके लिए देश की धार्मिक व्यवस्था रही. विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह भारत देश धर्म प्रधान है. यहां के लोग देवी देवताओं पर आस्था रखते हैं. अन्याय और अत्याचार को खत्म करने के लिए मां काली अवतरित हुई थी. मैं मां से आराधना करता हूं वे देशवासियों को सद्बुद्धि दे. अन्य अतिथियों में भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, प्रदेश के पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, शिवशंकर सिंह, सिंदरी की पूर्व प्रत्याशी तारा देवी, भाजपा नेता जटा शंकर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ टुन्नू सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, पत्रकार ब्रजभूषण सिंह उर्फ छोटकू जी, किरण झा आदि अतिथि के रूप में शामिल थे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने किया, संचालन महासचिव संतोष पांडेय ने किया. चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे. इस मौके पर लॉटरी के लिए रखी गई स्कूटी का टिकट भी मुख्य अतिथि पीएन सिंह ने निकाला.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed