बेंगलुरु के सर्जन ने ओवरडोज देकर की थी हत्या, लवर को भेजा मैसेज


बेंगलुरु: अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट पत्नी की हत्या के आरोपी बेंगलुरु के सर्जन डॉक्टर ने हत्या करने के तुरंत बाद अपनी लवर को एक मैसेज भेजा था. इस मैसेज में उसने लिखा था: “मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला”. पुलिस के अनुसार जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी ने अपनी प्रेमी महिला को डिजिटल पेमेंट वाले एक एप पर मैसेज भेजा था. इस महिला के साथ हत्यारोपी डॉक्टर रिलेशनशिप में था. पुलिस को उसके फोन की फोरेंसिक जांच के दौरान यह मैसेज मिला. पुलिस ने बताया कि प्रेमी महिला से पूछताछ की गई और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है. उस महिला की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है.पुलिस ने बताया कि जिस मेडिकल प्रोफेशनल को यह संदेश भेजा गया था, वह डॉक्टर नहीं है। उसने महेंद्र को कई मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया था, जिसके बाद महेंद्र ने फोन पे के ज़रिए उसे यह संदेश भेजा। पुलिस ने महेंद्र का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है और उन्हें फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में भेज दिया है। इन डिवाइस से मिले डेटा से यह संदेश सामने आया है। व्हाइटफील्ड के डीसीपी के. पराशर ने इस बात की पुष्टि की है कि संदेश फोन पे के ज़रिए भेजे गए थे। उस महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है, लेकिन जांच जारी होने के कारण पुलिस कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।उस महिला ने पुलिस को बताया कि उसने महेंद्र की शादी से पहले ही उसे ब्लॉक कर दिया था। जब उसे महेंद्र की कृतिका से शादी के बारे में पता चला, तो उसने उससे दूरी बनाए रखी। हालांकि, पत्नी की हत्या के कुछ महीने बाद महेंद्र ने उसे यह कबूलनामा भेजा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब तक महेंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया था, तब तक महिला को लगा कि वह सिर्फ उससे बात करने के इरादे से हत्या का झूठा कबूलनामा कर रहा है।जांच अधिकारियों को यह भी पता चला कि महेंद्र 2023 तक मुंबई की एक महिला के संपर्क में था। उसने उस महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था और उससे कुछ बार मिला भी था। बाद में, उसने अपने पिता से कहकर उस महिला को यह विश्वास दिलाया कि उसकी दुर्घटना में मौत हो गई है। इसके बाद, उसने उस महिला से संपर्क तोड़ दिया था। लेकिन सितंबर में उसने उस महिला को फोन करके यह पुष्टि की कि वहामरी नहीं है।




