पाकिस्तान के लिए डायरेक्ट फ्लाइट फिर शुरू करेगी बांग्लादेश की सरकारी एयरलाइन कंपनी,

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करीब 1 दशक के लंबे अंतराल के बाद नॉन-स्टॉप एयर कनेक्टिविटी बहाल हो जाएगी। बांग्लादेश की सरकारी एयरलाइन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच फिर डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू करने जा रही है। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम आलो ने एयरलाइंस द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के हवाले से बताया, “शुरुआत में, ये फ्लाइट्स हफ्ते में दो बार- गुरुवार और शनिवार को ऑपरेट की जाएंगी।” अखबार के मुताबिक, ये सर्विस बांग्लादेश के स्थानीय समय के अनुसार रात 8:00 बजे ढाका से टेक-ऑफ करेगी और रात 11:00 बजे कराची पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट, रात 12:00 बजे कराची से रवाना होगी और सुबह 4:20 बजे ढाका पहुंचेगी। साल 2024 में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिशें तेज की हैं. हाल के महीनों में कूटनीतिक, व्यापारिक और लोगों से लोगों के संपर्क बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जो लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं.ढाका और कराची के बीच सबसे छोटा हवाई रास्ता भारतीय हवाई क्षेत्र से होकर गुजरता है, लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि बांग्लादेश को भारत से ओवरफ्लाइट की अनुमति मिल गई है या नहीं. बिमान बांग्लादेश के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट को फिर से शुरू करने को लेकर पिछले कई महीनों से पाकिस्तानी विमानन अधिकारियों से बातचीत चल रही थी. ढाका-कराची रूट पर आखिरी बार सीधी उड़ानें 2012 में ऑपरेट हुई थी.पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस रूट को मंजूरी दे दी है और बिमान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में तय एयर कॉरिडोर के इस्तेमाल की इजाजत भी मिल गई है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ाने दोबारा शुरू करने की योजना का ऐलान अगस्त 2025 हुआ था. तब पाकिस्तान के डिप्टी PM और विदेश मंत्री इशाक डार ढाका के दौरे पर पहुंचे थे. 13 साल बाद कोई पाकिस्तानी विदेश मंत्री ढाका पहुंचा था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed