बांग्लादेशी छात्र नेता ने थाने में दावा किया: “हमने हिंदू पुलिस अधिकारी को जिंदा जला दिया था”

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश : एक सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बांग्लादेश के एक छात्र नेता ने पुलिस स्टेशन के भीतर सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि उन्होंने एक हिंदू पुलिस अधिकारी को आग लगा कर मार दिया था। इस वीडियो ने वहां की सुरक्षा स्थिति और कानून पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वीडियो में दिखाई दे रहा युवक पुलिस थाने के अंदर बैठा है और वहां मौजूद अधिकारियों को धमकी भी देता नजर आता है। वह उस गत राजनीतिक अशांति का हवाला देता है, जब कथित तौर पर भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया था।

उसने कहा कि जुलाई 2024 के दौरान वे पहले भी एक थाने को आग लगा चुके हैं और साथ ही आरोप लगाया कि उन्होंने हिंदू सब-इंस्पेक्टर संतोष भाभू को जिंदा जलाया था। यह बयान बिना किसी हिचक के दिया गया।

यह घटना बांग्लादेश के उत्तर-पूर्वी हबीगंज जिले से जोड़ी जा रही है, जहां हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक है। संतोष भाभू उस इलाके में बनियाचोंग पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

इंवेस्टिगेशन रिपोर्टों के मुताबिक 5 अगस्त 2024 को एक उग्र भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला किया था। आत्मरक्षा में भाभू और अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने के लिए फायरिंग की थी, जिसमें कुछ लोग मारे और घायल हुए थे। उसके बाद भीड़ ने भाभू को पकड़ लिया और लिंच कर दिया।

अब वायरल वीडियो में दिए गए खुलासों और धमकियों ने देश में कानून-व्यवस्था, अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और राजनीतिक हिंसा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सरकारी एजेंसियों की ओर से इस वीडियो और आरोपियों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed