कड़ी सुरक्षा के बीच बांग्लादेश में मतदान

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश में गुरुवार सुबह आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. यह चुनाव अगस्त 2024 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद हो रहा है. देश भर में 300 में से 299 सीटों पर सुबह 7:30 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगी. मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू होने की उम्मीद है. एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण वहां वोटिंग रद्द कर दी गई है.
निर्वाचन आयोग ने चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. करीब 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जो देश के चुनावी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती मानी जा रही है. कुल 50 राजनीतिक दलों के 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. बीएनपी ने सबसे ज्यादा 291 उम्मीदवार उतारे हैं. इस चुनाव में 83 महिला उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रही हैं.मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि वह जल्द ही सत्ता चुनी हुई सरकार को सौंप देंगे. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और लोगों से मतदान के दिन शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है.मतदान से एक दिन पहले राष्ट्र के नाम संदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ए एम एम नासिरुद्दीन ने मतदाताओं से बिना डर के वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी दल, उम्मीदवार और मतदाता शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखें. उन्होंने यह भी बताया कि 45 देशों और संगठनों के प्रतिनिधि इन चुनावों पर नजर रख रहे हैं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी शामिल हैं.सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के मुताबिक, चुनाव आयुक्त अब्दुर आर मछुद ने बताया कि सुरक्षा के लिए करीब नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. राजधानी ढाका के कई इलाकों में बख्तरबंद गाड़ियां और त्वरित कार्रवाई बल भी तैनात किया गया है. पुलिस के अनुसार, ढाका के 2,131 मतदान केंद्रों में से 1,614 को संवेदनशील माना गया है, जबकि सेना ने शहर के दो मतदान केंद्रों को ‘जोखिम वाले’ बताया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed