बांग्लादेश हुई विश्व कप से बाहर तो इस टीम की होगी एंट्री

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है। मैदान तैयार किए जा रहे हैं। पहला मुकाबला होने में अभी एक महीने से भी कम का वक्त है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नाटक अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीसीबी का कहना है कि उनकी टीम भारत जाकर विश्व कप के मैच नहीं खेलना चाहती, उनका वेन्यू बदला जाए, लेकिन आईसीसी ने साफ कर दिया है कि ऐनवक्त पर ऐसा कुछ नहीं किया जाएगा। हालांकि अब खबर है कि बीसीबी को 21 जनवरी तक का वक्त दिया गया है। अगर बात नहीं बनी तो बांग्लादेश की टीम बाहर हो जाएगी। ऐसे में सवाल है कि बांग्लादेश की टीम बाहर हुई तो आखिर कौन सी टीम है, जो विश्व कप खेलती हुई नजर आएगी। ICC ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की अंतिम समय-सीमा दे दी है. ICC ने साफ कर दिया है कि अगर बांग्लादेश भारत आने से इनकार करता है, तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल कर लिया जाएगा. यानी बांग्लादेश की वर्ल्ड कप से ही छुट्टी हो जाएगी. अब सवाल ये है कि अगर बांग्लादेश बाहर होता है तो फिर कौन सी टीम उसकी जगह खेल सकती है.अगर बांग्लादेश ने आईसीसी की बात नहीं मानी तो फिर उसकी जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल जाएगा. दरअसल, आईसीसी टी20 रैंकिंग में बांग्लादेश 9वें नंबर पर है. इसके बाद अफगानिस्तान, आयरलैंड, जिम्बॉब्वे, और नीदरलैंड का नाम आता है. लेकिन ये सभी टीमें वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं. इसके बाद 14वें नंबर पर स्कॉटलैंड का नाम आता है. यानी अगर बांग्लादेश बाहर हुआ तो फिर आईसीसी स्कॉटलैंड को चांस देगा.टूर्नामेंट की शुरुआत में अब सिर्फ तीन हफ्ते बचे हैं और ICC का सब्र जवाब दे चुका है. बांग्लादेश का पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है. इसके बाद 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ भी बांग्लादेश कोलकाता में ही खेलेगा. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ होना तय है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed