कोलकाता में बाबरी मस्जिद विवाद पर भड़के बागेश्वर बाबा

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रविवार को लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ कर नया कीर्तिमान बनाया। हिंदुओं के आध्यात्मिक जागरण के लिए सनातन संस्कृति संसद नामक संस्था (विभिन्न मठों के आध्यात्मिक गुरुओं का एक संगठन) की ओर से इस सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आम लोगों तक सनातन धर्म की मूल भावना और गीता के सार्वभौमिक संदेशों को पहुंचाना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने दावा किया कि बड़ी संख्या में साधु- संतों व साध्वियों सहित पांच लाख से अधिक लोगों ने सामूहिक गीता पाठ में हिस्सा लिया। नेपाल व बांग्लादेश से आए हिंदुओं ने भी इसमें भाग लिया। वेदों के पाठ के बाद भगवद् गीता के प्रथम, नवम और 18वें अध्याय का एक साथ पाठ किया गया। पूरा ब्रिगेड मैदान भगवा झंडों से पटा नजर आया और भगवा वस्त्र पहने सनातनियों को ढाक और झांझ के साथ नृत्य करते देखा गया। शंख की ध्वनि से पूरा ब्रिगेड मैदान गूंज उठा।गीता पाठ कार्यक्रम के मंच से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू अगर एक हो जाए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि ये देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। सनातन एकता ही इस देश और दुनिया के लिए शांति का सबसे बड़ा ज़रिया है। भारत में हमें सनातनी चाहिए, तनातनी नहीं। भारत में हमें भगवा-ए-हिंद चाहिए, गजवा-ए-हिंद नहीं।धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि कोलकाता में मां काली की पवित्र धरती पर पांच लाख से अधिक लोगों को एक साथ गीता का पाठ करते और जोश और आस्था का सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे यहां महाकुंभ मेला लगा हो। गीता भारत की शान और स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्दी कथा करने फिर बंगाल आएंगे। अगली बार बंगाल में कथा के दौरान धर्म विरोधियों की ठठरी बांध देंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed